इंडिगो की वडोदरा-दिल्ली उड़ान में बिजली गुल, आधे घंटे अंधेरे में पसीने से तरबतर हुए 160 यात्री

डोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान में रविवार रात करीब 160 यात्रियों को आंधे घंटे तक अंधेरे में बेहद पसीने के साथ बैठना पड़ा। दरअसल, विमान को बिजली देने वाला ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) उड़ान से पहले खराब हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

 

यह इंडिगो की उड़ान 6ई 657 (वडोदरा–दिल्ली) थी। इस विमान को रात 8:40 बजे रवाना होना था।

उन्होंने बताया कि इंजीनियरों को ग्राउंड पावर यूनिट की खराबी ठीक करने में लगभग 12 से 15 मिनट लगे और फिर विमान को दोबारा बिजली देने में 15 मिनट और  लग गए।

विमान में सवार थे 160 यात्री
अधिकारी ने बताया, इस दौरान लगभग 30 मिनट तक विमान के अंदर पूरी तरह अंधेरा रहा और एयर कंडीशनर भी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्री बहुत ज्यादा पसीने से परेशान हो गए। विमान में लगभग 160 यात्री सवार थे।

इंडिगो ने इस घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जीपीयू क्या होता है?
ग्राउंड पावर यूनिट एक ऐसा उपकरण होता है, जो विमान जब गेट पर खड़ा होता है, तब उससे जोड़ा जाता है। यह विमान की लाइट, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और एयर कंडीशनर को चलाने के लिए जरूरी बिजली देता है, जिससे इंजन या अंदर लगे जनरेटर को चलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

उड़ानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, वडोदरा–दिल्ली उड़ान का प्रस्थान 8:40 बजे तय था, लेकिन यह लगभग 10 बजे रवाना हो सकी, यानी इसमें करीब 1 घंटा 20 मिनट की देरी हुई।

और पढ़े  नेपाल बाढ़ में 389 की मौत, 290 भारतीय लापता, भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम
  • Related Posts

    SIR: उत्तराखंड-हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख, जानें कहां कितना बदला शेड्यूल

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों…

    नेपाल त्रासदी: लोग पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार? श्मशान स्थलों पर भारी भीड़

    नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुए विनाश को एक हफ्ता बीत चुका है। ऐसे में लापता लोगों के परिजनों की आस भी अब टूट रही है। यही वजह…