Bihar: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, 1 बोगी जली

Spread the love

पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना सोमवार की सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है।

 

व्यवस्था की कमी का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रबंधन की नाकामी के कारण ट्रेन को ज्यादा नुकसान हुआ। अगर समय रहते आग बुझाने के लिए पानी और अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया गया होता, तो ट्रेन को नुकसान होने से बचाया जा सकता था। लोगों ने बताया कि ट्रेन में रिफिलिंग के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में न तो पानी था और न ही रेलवे के अग्निशमन सिलेंडरों में गैस थी। रेलवे प्रबंधन की लापरवाही के कारण शुरुआती समय में आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते ट्रेन की बोगियां धधक उठीं।

 

एक बोगी जलकर खाक, जांच में जुटा रेलवे
इस घटना में पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिसे बाद में ट्रेन से अलग कर दिया गया। वहीं, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है और रेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है।

यात्रियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी और भरे हुए अग्निशमन सिलेंडर उपलब्ध होते, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। घटना के बाद रेलवे की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

और पढ़े  Bihar- पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल

‘घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं’
इस हादसे पर अब रेलवे का भी बयान सामने आया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि आज प्रातः लगभग 05:30 बजे सासाराम स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना प्राप्त हुई। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर स्थिर अवस्था में खड़ी थी तथा संबंधित कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही स्टेशन पर तैनात रेलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह 06:00 बजे धुआं निकल रहे कोच को अलग कर दिया तथा फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। रेलकर्मियों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से सुबह 06:05 बजे स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी यात्री या रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    कौन हैं आशुतोष तिवारी, जिन्हें दतिया उपचुनाव में उतारकर भाजपा ने बदला समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveदतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली इस सीट से पूर्व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष…


    Spread the love

    Bihar- पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए…


    Spread the love