2026 हिमाचल निकाय चुनाव- आज हिमाचल में 3,60,859 वोटर चुनेगे शहर की सरकार,मतदान शुरू

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में 3,60,859 मतदाता शहर की सरकार चुनी जाएगी। सुबह सात बजे से प्रदेश के चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए 589 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है। मतदाता दोपहर बाद 3 बजे तक ईवीएम से वोट डाल सकेंगे। जानें…

 

 

नाहन में मतदान के लिए उत्साह, बाजार में सन्नाटा

 नगर परिषद नाहन के 13 वार्डों में आज सुबह से मतदान जारी है। चुनावी माहौल के चलते शहर के सबसे व्यस्त बड़ा चौक समेत मुख्य बाजारों में सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ है और सभी दुकानें बंद हैं। आम दिनों में सुबह 8 बजे से गुलजार रहने वाले बाजार आज खाली हैं, क्योंकि दुकानदार और स्थानीय लोग वोट डालने में व्यस्त हैं। लोगों में मतदान को लेकर भारी जोश देखा जा रहा है।

शिमला जिले की दो नगर परिषदों और छह नगर पंचायतों में 17.63 फीसदी मतदान

जिला शिमला के नगर परिषदों और नगर पंचायतों में करीब 123 प्रत्याशी इस चुनावी मैदान में हैं। सुबह 7:00 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया चलनी है। अब तक करीब 17.63 फीसदी मतदान हुआ है।

कुल्लू जिले में 9:00 बजे तक मतदान प्रतिशत

  1. नगर परिषद कुल्लू में 16 प्रतिशत मतदान
  2. नगर पंचायत भुंतर में 15 प्रतिशत मतदान
  3. नगर परिषद मनाली में 14.12 प्रतिशत मतदान
  4. नगर पंचायत बंजार में 19.26 प्रतिशत मतदान
  5. नगर पंचायत निरमंड में 20.46 प्रतिशत मतदान

Himachal Nikay Chunav 2026: जिला ऊना में 15.32 फीसदी मतदान

जिला ऊना की दो नगर परिषदों और चार नगर पंचायतों में 9:00 बजे तक 15.32 फीसदी मतदान हुआ है। 48 वार्ड के लिए 49 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नगर परिषद संतोषगढ़ नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा, नगर पंचायत गगरेट, नगर पंचायत अंब, नगर पंचायत टहलीवाल और नगर पंचायत दौलतपुर चौक में चुनाव प्रक्रिया जारी है।
और पढ़े  महाराष्ट्र-गुजरात में बारिश का कहर, मुंबई-दिल्ली राजधानी 14 घंटे लेट, 40 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

बिलासपुर जिले के शहरी निकायों में इतना मतदान

नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिला बिलासपुर के विभिन्न शहरी निकायों में सुबह 9:00 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण वातावरण में जारी है।  प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगर परिषद घुमारवीं में 18.8 प्रतिशत, नगर पंचायत तलाई 16.67 प्रतिशत, नगर परिषद श्री नयना देवी जी 26.61 तथा नगर परिषद बिलासपुर में 15.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।  मनाली में मतदान धीमा चल रहा है।द अभी तक सिर्फ 15 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मंडी जिले में सुबह नौ बजे तक 16.26 फीसदी मतदान

मंडी जिले के नगर निकाय चुनाव में शनिवार सुबह नौ बजे तक 16.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले के सात नगर निकायों में कुल 63,086 मतदाताओं में से 10,260 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 5,410 पुरुष और 4,850 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरुष मतदान प्रतिशत 17.37 जबकि महिला मतदान प्रतिशत 15.19 दर्ज किया गया। सबसे अधिक मतदान नगर पंचायत करसोग में 22.81 प्रतिशत दर्ज किया गया। नगर परिषद सरकाघाट में 18.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में सुबह नौ बजे तक 17.10 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पंचायत रिवालसर में 17.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदाताओं में भारी उत्साह

मंडी के नगर निगम सुंदरनगर के वार्ड 6 बाहोट स्थित मतदान केंद्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

और पढ़े  West Asia- होर्मुज तनाव के बीच भारत के कच्चे तेल आयात पर फिलहाल असर नहीं, LPG-LNG पर कितना जोखिम?

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के तेल टैंकरों पर हमले में 1 भारतीय की मौत, अमेरिका का ईरान पर पलटवार,ईरान का अमेरिका के नौसैनिक अड्डे पर हमले का दावा

    Spread the love

    Spread the love तेल टैंकरों पर हमले के बाद IRGC बोला- नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों को बनाया निशाना ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो ऑयल टैंकरों पर हमले…


    Spread the love

    West Asia- बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में धमाके, ईरान ने भी बहरीन, ओमान और कुवैत में किए हमले

    Spread the love

    Spread the love बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में सुनी गईं धमाकों की आवाजें ईरान के बंदर अब्बास और केश्म द्वीप के पास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।…


    Spread the love