ऊधम सिंह नगर- सड़क हादसा: घर पर हो रहा था नई कार का इंतजार, मौत की खबर उम्र भर का सदमा दे गई

Spread the love

ई  कार खरीद कर हल्द्वानी से चंपावत जा रहे शिक्षक की कार की सामने से आ रही दूसरी कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे शिक्षक समेत दो की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में एक कार में सवार दो और दूसरी कार में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे गंभीर रूप से घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

चंपावत जिले के जीआईसी बालातडी में तैनात शिक्षक संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे अपने साथी शिक्षक चंद्र प्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने हल्द्वानी गए थे। मंगलवार की रात कार खरीद कर घर लौट रहे थे। शिक्षक की कार की नानकमत्ता हाइवे स्थित दहला चौराहे के समीप खटीमा की ओर से आ रही कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दूसरी कार में सवांर दीपांत सिंघल (24) पुत्र पवन कुमार सिंघल निवासी हरि शिव नाथ मंदिर आवास-विकास किच्छा और संजय पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शिक्षक संजय के मित्र शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी और दूसरी कार में सवार अभय तनेजा, निक्की तनेजा, ऋषभ सक्सेना अनुज सक्सेना व मनप्रीत सिंह घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नानकमत्ता के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की सहायता सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दीपांत सिंघल को मृत घोषित कर दिया। घायल शिक्षक संजय पांडे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनप्रीत सिंह का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि दीपांत के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना से संबंधित कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई थी।

और पढ़े  देहरादून- दीपक हत्याकांड: आपत्तिजनक स्थिति में मिला शव, इंटरनेट पर दोस्ती, उम्र का अंतर

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love

    रुद्रपुर- सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे: पुलिस ने उतारा जुलूस, भागने की नाकाम कोशिश पर हुई पिटाई, भीड़ ने भी पीटा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद भी दरिंदों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। मंगलवार को जब पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर…


    Spread the love