Himachal-: मंडी में शिकारी देवी मंदिर के पास हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत, दो घायल

Spread the love

11 हजार फीट की उंचाई पर बसे मंडी जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी मंदिर के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। यहां एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का शायद किसी को पता भी नहीं चलता अगर एक घायल हिम्मत दिखाकर सड़क पर पहुंचकर मदद नहीं मांगता। क्योंकि यह हादसा ऐसी सुनसान जगह पर हुआ था जहां इसका किसी को पता भी नहीं लगता।

घायल नहीं मांगता मदद तो नहीं चलता हादसे का पता
एक घायल हिम्मत दिखाकर सड़क तक पहुंचा और यहां टेंट लगाकर रह रहे लोगों को सूचित करके मदद मांगी। देर रात एक बजे जंजैहली पुलिस थाना को इसकी सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर आकर स्थानीय लोगों की मदद से हादसे के शिकार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में अभी तक दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है जबकि दो अन्य घायल हैं।

 

 

मृतकों की पहचान
कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान भूपेंद्र राज और हेत राम के रूप में हुई है जोकि थुनाग के ही रहने वाले हैं जबकि घायलों में योगराज और पूर्णचंद हैं जिनमें एक थुनाग का और एक पांगणा का रहने वाला बताया जा रहा है। घायलों का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना से पूरे थुनाग और जंजैहली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 

और पढ़े  हिमाचल- शादी से एक दिन पहले मां-बेटी जेवर लेकर फरार, हरिपुरधार में हुआ घटनाक्रम, जानें

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।

Spread the love
  • Related Posts

    हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- 2 लाख परिवारों को गांधी जयंती से मिलेंगे 1500-1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर अपना परिवार, सुखी परिवार योजना लांच करेगी। इस योजना के तहत दो…


    Spread the love

    हिमाचल- शादी से एक दिन पहले मां-बेटी जेवर लेकर फरार, हरिपुरधार में हुआ घटनाक्रम, जानें

    Spread the love

    Spread the loveसिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले एक युवती और उसकी मां पर लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण लेकर कथित तौर पर फरार होने…


    Spread the love