परंपरा बहाल: खत पशगांव के लोग छह साल बाद बिस्सू जातर के साथ जाएंगे हनोल, 14 मई को होगी आयोजित

Spread the love

त पशगांव के लोग करीब छह साल बाद हनोल मंदिर में बिस्सू जातर लेकर जाएंगे। यह सदियों पुरानी परंपरा है जो छत्रधारी चालदा महासू देवता के खत दसऊ पशगांव में विराजमान होने के कारण बाधित हो गई थी। अब देवता के हिमाचल प्रदेश के पश्मी में चले जाने के बाद यह जातर 14 मई को निकाली जाएगी।

खत वासी 14 मई की सुबह हनोल मंदिर के लिए रवाना होंगे और 15 मई की शाम को वापस लौटेंगे। इस जातर के लिए खत में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, खत पशगांव के लोग प्रत्येक तीन साल बाद बिस्सू जातर लेकर हनोल जाते हैं। पिछले छह साल से यह जातर नहीं हो पाई थी क्योंकि छत्रधारी चालदा महासू देवता खत दसऊ पशगांव में विराजमान थे। अब देवता दसऊ से हिमाचल प्रदेश के पश्मी में चले गए हैं, जिसके चलते यह जातर संभव हो पाई है।

 

मान्यता है कि इन दो दिनों में देवता को चढ़ाई जाने वाली भेंट का आधा हिस्सा खत दसऊ पशगांव का होता है। इन दो दिनों की राजशाही भी खत की ही रहती है और मंदिर समिति का भेंट पर कोई अधिकार नहीं रहता।
 

परंपरा और अधिकार
खत स्याणा शूरवीर सिंह चौहान, पदम सिंह चौहान, युद्धवीर सिंह चौहान, मातबर सिंह तोमर और रघुवीर नौटियाल ने बताया कि जेठी खत होने के कारण खतवासी हर तीन साल बाद बिस्सू जातर हनोल मंदिर लेकर जाते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि खत के जाते ही मंदिर समिति से पूरा अधिकार हटकर पशगांव खत के ऊपर आ जाता है। भेंट का आधा अधिकार खत का रहता है।

और पढ़े  हल्द्वानी: छात्रा से अभद्रता...फिर कोतवाली में धरना, MBPG कॉलेज में चुनावी बवाल, छात्रनेता को रास्ते में पीटा

जातर में शामिल गांव
खत स्याणा ने जानकारी दी। खत के दसऊ, हाजा, डाडुवा, कितरोली, गबेला, दौधा, सुनोडा, मठियाना, भूपोऊ, गंभरी, कोठा क्वानु, मझगांव, मैलोथ, दुनुवा और मलेथा जैसे गांव आते हैं। इन सभी गांवों की खत को जेठी खत कहा जाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love