जौलीग्रांट- अठूरवाला में फंदे से लटकर पौड़ी के युवक ने दी जान, 1 साल से किराए पर रहकर चला रहा था टैक्सी

अठूरवाला में किराए के मकान में रह रहे पौड़ी के एक युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। कोटी, अठूरवाला वार्ड संख्या आठ में नीरज रावत (25) निवासी मूल निवासी बोंसरी पौड़ी का शव पंखे से लटका मिला। मृतक युवक अविवाहित था और यहां टैक्सी चलाता था। पिछले करीब एक वर्ष से अठूरवाला में गणेश थपलियाल के मकान में किराए पर रहता था। रविवार शाम मृतक युवक का एक दोस्त खाना देने उसके कमरे पर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

 

अंदर नीरज फंदे से लटका था। पुलिस की मदद से युवक को जौलीग्रांट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी ने कहा कि ऐसी संभावनाएं हैं कि मृतक युवक ने रविवार रात ही फंदे से लटककर अपनी जान दी है। जिसका पता सोमवार शाम चला। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

और पढ़े  मंत्री रेखा आर्य पर 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली, घर का किया घेराव
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…