बदरीनाथ धाम- धाम में चलाया गया सुरक्षा अभियान, संभावित खतरे से निपटने की तैयारी

Spread the love

 

दरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आज चमोली पुलिस, एटीएस एवं सात असम एटीएस द्वारा संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, त्वरित रिस्पॉन्स और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी को लेकर पूरे धाम क्षेत्र में गहन निरीक्षण एवं चैकिंग अभियान संचालित किया गया।

 

संयुक्त टीमों ने बदरीनाथ मंदिर परिसर के इनर एवं आउटर कार्डन क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर, होटल, पार्किंग स्थल, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा वाहनों की सघन चैकिंग की गई। धाम के मुख्य प्रवेश बिंदु देवदर्शिनी बैरियर पर प्रत्येक वाहन एवं संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष निगरानी रखी गई।

संयुक्त टीमों द्वारा यात्रियों से संवाद
वहीं सीमांत क्षेत्र माणा गांव के अंतिम छोर तक सुरक्षा बलों द्वारा गश्त एवं निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखी गई। संयुक्त टीमों द्वारा यात्रियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।

स्थानीय लोगों व व्यापारियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। चमोली पुलिस पवित्र बदरीनाथ धाम की सुरक्षा, शांति एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून - दस नए स्टार्टअप आइडिया का चयन, प्रदेश सरकार देगी युवाओं को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love