हल्द्वानी: एचआईवी संक्रमित युवक नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

 

ल्द्वानी में पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ 24 साल के एचआईवी संक्रमित युवक को गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा थाने के एसआई जगवीर सिंह सात मई को पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे, तभी इंदिरानगर में खनन गेट के पास मार्ग पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख सकपका गया और उसने अपने हाथ में रखी पॉलीथीन पास ही झाड़ियों में फेंक दी। पुलिस ने पॉलीथीन की तलाशी ली तो उसमें नशे के इंजेक्शन मिले। पूछताछ में युवक ने खुद को बनभूलपुरा क्षेत्र का निवासी बताते हुए कहा कि वह एचआईवी रोग से पीड़ित है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि इंजेक्शन के साथ पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

 


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पर्वतीय क्षेत्रों में एक जुलाई से मिलेगा 3 माह का अग्रिम राशन, मानसून की तैयारी
  • Related Posts

    देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा का गढ़ मानी जाने वाली डोईवाला विधानसभा में बृजभूषण गैरोला विधायक हैं लेकिन यहां की विरासत संभालने के लिए भाजपा के कई दावेदार मैदान में जोर आजमाइश…


    Spread the love

    देहरादून: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई सुरक्षा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात तरह सामान्य रहे। प्रशासन और…


    Spread the love