UKSSSC Exam-  यूकेएसएसएससी ने जारी किया अपडेटेड कैलेंडर, 14 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित

Spread the love

त्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी इस कैलेंडर में कुल 14 अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं की संभावित विज्ञापन तिथि और परीक्षा तिथियों की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर या नीचे उपलब्ध सीधे लिंक पर जाकर पूरा परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं।

 

1,830 पदों के लिए परीक्षा तिथियां घोषित

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1830 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती परीक्षाएं वाहन चालक, पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक लेखाकार, स्केलर, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए आयोजित की जाएंगी।

आयोग के अनुसार, वाहन चालक भर्ती परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी, जबकि ग्रेजुएट लेवल री-एग्जाम 14 जून 2026 को कराया जाएगा। पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा 12 जुलाई 2026 और सहायक लेखाकार परीक्षा 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है।

इसके अलावा जनरल इंटर लेवल भर्ती परीक्षा 4 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट सहित कई पदों पर नियुक्तियां होंगी। वहीं पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा 12 अक्तूबर 2026 को प्रस्तावित की गई है।

यूकेएसएसएससी ने स्केलर, फॉरेस्ट गार्ड, पुलिस कांस्टेबल, आईटीआई/डिप्लोमा लेवल और विज्ञान वर्ग से संबंधित कई अन्य परीक्षाओं की संभावित तिथियां भी जारी की हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह एक अस्थायी कैलेंडर है और जरूरत पड़ने पर तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

उम्मीदवार परीक्षा तिथियों के साथ-साथ नोटिफिकेशन जारी होने की संभावित तारीख भी कैलेंडर में देख सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

और पढ़े  कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

ऐसे डाउनलोड करें यूकेएसएसएससी का परीक्षा कैलेंडर

  • सबसे पहले यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Exam Calendar टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम (UPDATED EXAM CALENDAR) लिंक खोलें।
  • स्क्रीन पर परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • इसमें पोस्ट वाइज परीक्षा तिथि और नोटिफिकेशन डेट चेक करें।
  • भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

Spread the love
  • Related Posts

    Weather उत्तराखंड- प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का इन 3जिलों में येलो अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू की दस्तक: 22 दिनों में 31 लोग मिले संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और केरल के बाद अब उत्तराखंड में भी स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामले सामने आए हैं। अगस्त के महीने में अब तक…


    Spread the love