देहरादून: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही, 12 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दून नगर निगम का प्रदर्शन सबसे खराब

Spread the love

देहरादून नगर निगम क्षेत्र में जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। चार्ज अधिकारी-3 नगर निगम देहरादून की ओर से शहर कोतवाली को भेजी गई तहरीर में प्रशिक्षण में लगातार अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की गई है। निगम की तहरीर में शहर कोतवाली में दो मामले दर्ज हुए हैं। दोनों प्राथमिकी में कुल 12 कर्मचारी आरोपी बनाए गए हैं।

पत्र में कहा गया है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किया गया था। इसके लिए 21 से 23 अप्रैल तक पुनः प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसके बाद 30 अप्रैल और चार मई को अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र भी रखे गए, लेकिन कई कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए और जनगणना बस्ता तक प्राप्त नहीं किया।

चार्ज अधिकारी ने इसे प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना बताते हुए जनगणना अधिनियम-1948 की धाराओं का हवाला दिया है। तहरीर में कहा गया है कि अधिनियम के तहत कर्तव्य पालन से इन्कार या लापरवाही करने पर जुर्माने और सजा का प्रावधान है। नगर निगम ने अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची संलग्न करते हुए पुलिस से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि नगर निगम प्रशासन से आई तहरीर के आधार पर 12 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर: शिशु के जन्म के बाद महिला की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love