देहरादून- निवेश के नाम पर की 1.32 करोड़ की ठगी, एसटीएफ ने आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

Spread the love

त्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक और सदस्य रिंकू को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों को फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में पैसा लगवाते थे। मामले में अब तक कुल पांच शातिर साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

 

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच उसे 71 वेल्थ इनहैंसमेंट नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में कथित तौर पर रजत वर्मा और मीना भट्ट नाम के लोगों ने प्रतिदिन पांच प्रतिशत से अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित को एक फर्जी लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया गया और अलग-अलग बैंक खातों व यूपीआई के जरिए करीब 1.32 करोड़ रुपये निवेश करा लिए गए।

कुछ समय बाद जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर क्राइम थाना देहरादून में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान एसटीएफ ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप डेटा का विश्लेषण किया। विवेचना में पता चला कि गिरोह के तीन सदस्य महाराष्ट्र निवासी हैं, जो किसी अन्य मामले में पटियाला जेल में बंद थे। उन्हें वारंट पर देहरादून लाकर जेल भेजा गया। वहीं एक अन्य आरोपी अरवाज सैफी को पहले ही गाजियाबाद से गिरफ्तार किया जा चुका है।
 

और पढ़े  देहरादून- रिवर राफ्टिंग-कयाकिंग संशोधन नियमावली मंजूर, जानें धामी कैबिनेट के अन्य फैसले

अब एसटीएफ ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले से रिंकू(22) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से दो लाख रुपये रिंकू के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे, जिन्हें उसने सेल्फ चेक के जरिये निकाल लिया था। पुलिस के अनुसार रिंकू के बैंक खाते से देश के कई राज्यों में साइबर ठगी की 16 शिकायतें जुड़ी मिली हैं।

एसटीएफ ने लोगों से बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी और यूपीआई पिन किसी से साझा न करने तथा फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहने की अपील की है।


Spread the love
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    देहरादून- कैबिनेट का फैसला, मदरसों को अनुदान संबंधी बजट मद होगा समाप्त, नई व्यवस्था के दायरे में लाए जाएंगे

    Spread the love

    Spread the loveकैबिनेट ने फैसला लिया कि वित्तीय वर्ष 2027-2028 से अरेबिया मदरसों को अनुदान संबंधी बजट मद को समाप्त कर दिया जाएगा। इस मद में करीब 50 लाख का…


    Spread the love