बदरीनाथ धाम- राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, देशवासियों की सुख, शांति के लिए की कामना

Spread the love

 

त्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने धाम की दिव्य एवं आध्यात्मिक गरिमा की सराहना करते हुए प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)  उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ( पीसीएस ) ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया

भगवान बदरीविशाल के दर्शन के पश्चात मंदिर समिति की ओर से उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया । राज्यपाल ने मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां की व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है तथा सरकार एवं प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राज्यपाल ने यात्रा के सफल संचालन के लिए मंदिर समिति, प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।


Spread the love
और पढ़े  टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    उत्तराखंड: राहुल गांधी के दौरे पर CM धामी ने कसा तंज, कहा- चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

    Spread the love

    Spread the loveवरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के समय आना जाना लगा रहा है। उन्होंने यह…


    Spread the love