नैनीताल / हल्द्वानी : अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता, 2 डम्पर सीज

*तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशन में वन अपराधों(अवैध खनन) के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान की कड़ी में कार्यवाही करते हुए अवैध खनन/अभिवहन में लिप्त (02) डम्पर सीज*
श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशन में आज दिनांक 07.12.2021 को समय लगभग 07.20 pm पर गौला रेंज की नियमित गश्त के दौरान टीम द्वारा लालढांग रोड़ के समीप वाहन संख्या UK 12CB -0718 व UK 07CA -1863 को जांच हेतु रोका गया। वाहनों के चालकों द्वारा सत्येंद्र कुमार तोमर के खनन पट्टे से जारी रेता की रॉयल्टी (mm11) दिखाया गया, जिनमें क्रमशः 58 कुंटल,61 कुंतल भार अंकित था। वाहनों की खाना तलाशी लेने पर उसमें अधिक रेता लदा होने का अंदेशा हुआ। उक्त दोनों वाहनों का कांटा करवाया। जिनमें निर्धारित मात्रा से क्रमशः42.50 कुंतल व 39 कुंतल अधिक रेता लदा पाया गया। दोनों वाहनों के चालक मौके पर उक्त अधिक लादे गए रेता से संबंधी कोई भी वैध प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहे।वाहन स्वामियों / चालकों द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक उपखनिज का अभिवहन किया जा रहा था,जो कि भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 41, 42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। वाहन स्वामियों / चालकों द्वारा उक्त कृत अपराध हेतु उक्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से रेंज परिसर गौला रेंज में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है गश्ती टीम में श्री प्रमोद सिंह बिष्ट, उप राजिक, श्री पंकज शर्मा,उप राजिक,श्री हेमचंद जोशी, वन दरोगा, श्री राजेंद्र पालीवाल, वन बीट अधिकारी एवं श्री शिव सिंह, वाहन चालक थे।

और पढ़े  चारधाम यात्रा का नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, संख्या 56.18 लाख पार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…