पश्चिम बंगाल बोर्ड Result- पश्चिम बंगाल 10वीं के नतीजे घोषित, कुल 86.83 प्रतिशत बच्चे पास, जानें …

Spread the love

श्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में लगभग 9.71 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जो अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  नतीजे देख सकते हैं।

 

इस वर्ष कुल 86.83% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2026 में इस बार शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। अभिरूप भद्रा ने 99.71% अंकों के साथ राज्य में टॉप कर कक्षा 10 की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि कलिम्पोंग जिला इस वर्ष परिणामों में शीर्ष स्थान पर रहा है।

देखें टॉपर्स के नाम

रैंक छात्र का नाम प्राप्त अंक (%)
1 अभिरूप भद्रा 99.71%
2 प्रियतोष मुखर्जी 99.43%
3 सौर्य जाना 99.29%
3 अंकन कुमार जाना 99.29%
3 मैनाक मंडल 99.29%
4 अरिजीत बोर 99.14%
4 रम करमाकर 99.14%
4 सुरोदीप दास 99.14%
4 सोहम जोआरदार 99.14%

बोर्ड की परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच राज्यभर के 2600 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषयवार अंक, ग्रेड, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति जैसी जानकारी दी जाएगी। 

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

माध्यमिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल 34 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। यानी 800 में से कम से कम 272 अंक लाने होंगे। इसके साथ ही प्रत्येक विषय में अलग-अलग पासिंग मार्क्स भी जरूरी हैं। जो छात्र कुछ विषयों में असफल होंगे, उन्हें बाद में बोर्ड द्वारा आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

और पढ़े  चांदीपुरा वायरस ने बढ़ाई चिंता! जानिए कैसे फैलता है संक्रमण और किन बच्चों को है ज्यादा खतरा

पिछले वर्षों का रिजल्ट

पिछले साल माध्यमिक परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 86.56% रहा था और रिजल्ट 2 मई को जारी किया गया था। वहीं 2024 में कुल पास प्रतिशत 83.61% दर्ज किया गया था।

रिजल्ट कैसे करें चेक

  • सबसे पहले आप WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अब “Madhyamik Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें
  • सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • चाहें तो डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love