Bihar- न विधायक और न ही विधान परिषद, फिर भी वैशाली के लाल ने ली मंत्री पद की शपथ

Spread the love

दीपक प्रकाश एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बिहार की राजनीति में यह पहला मौका नहीं है जब उनके पहनावे को लेकर बहस छिड़ी हो। पिछली बार मंत्री पद की शपथ के दौरान उन्होंने जींस, शर्ट और क्रॉक्स पहनकर सबको चौंका दिया था। उस समय भी उनके इस अंदाज़ को लेकर खूब चर्चा हुई थी। कुछ लोगों ने इसे युवाओं की सोच और राजनीति में नएपन का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसे गंभीर अवसर की गरिमा के खिलाफ माना।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 31 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। दीपक प्रकाश न तो विधायक हैं और न ही बिहार विधान परिषद के सदस्य, फिर भी उन्हें राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के एकमात्र मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। हालांकि, पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि सासाराम से विधायक बनीं स्नेहलता को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

 

एनडीए की सहयोगी पार्टी आरएलएम ने बिहार विधानसभा चुनाव में छह सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से चार सीटों बजपट्टी, मधुबनी, सासाराम और दिनारा पर जीत दर्ज की थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दीपक प्रकाश बिहार की राजनीति में अपेक्षाकृत नया चेहरा हैं। वह हाल ही में विदेश से पढ़ाई पूरी कर लौटे हैं। आरएलएम के अनुसार, वैशाली जिले के महनार प्रखंड में 1989 में जन्मे दीपक प्रकाश ने 2011 में सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दो वर्षों तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया और फिर स्वयं का व्यवसाय शुरू किया। पार्टी का दावा है कि वह 2019-20 से सक्रिय राजनीति में हैं। पिछली बिहार सरकार में उन्हें पंचायती राज मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।

और पढ़े  Bihar- बिहार पुलिस के 83 पदों पर आज भर्ती परीक्षा, एक ही पाली में दो प्रश्न पत्रों को बनाना पड़ेगा

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar : सम्राट सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा को हटाकर पंकज मिश्रा को दी जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveभोजपुर के बिलौटी गांव में हुए बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में सम्राट सरकार ने एक और बड़ी और कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना के…


    Spread the love

    Bihar- बिहार पुलिस के 83 पदों पर आज भर्ती परीक्षा, एक ही पाली में दो प्रश्न पत्रों को बनाना पड़ेगा

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय चयन पर्षद आज फिर से बिहार पुलिस में भर्ती के परीक्षा का आयोजन कर रहा है। बुधवार को कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और स्पेशल ब्रांच कॉन्स्टेबल के 83…


    Spread the love