ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा-: बछेलीखाल के पास चलती टैक्सी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग 

Spread the love

षिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर  बछेलीखाल के पास मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सोनप्रयाग से ऋषिकेश जा रही एक सात सीटर टैक्सी कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही चालक और सभी छह सवारियां वाहन से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, गुप्तकाशी निवासी चालक दोपहर गयारह बजे सवारियों को लेकर सोनप्रयाग से रवाना हुआ था। शाम लगभग पौने छह बजे जब वाहन तीन धारा से आगे बछेलीखाल के पास पहुंचा, तो अचानक इंजन ओवरहीट हो गया। चालक ने महसूस किया कि क्लच और एक्सीलेटर ने काम करना बंद कर दिया है और बोनट से धुआं निकलने लगा है। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और सभी यात्रियों को नीचे उतारा। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन के फ्यूल टैंक में ब्लास्ट होने की आशंका को देखते हुए एहतियातन राजमार्ग के दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग शांत होने के बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया और सभी यात्रियों व चालक को सुरक्षित अन्य वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।


Spread the love
और पढ़े  नेपाल में आपदा के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट: शारदा बैराज पर बढ़ाई निगरानी,रहें सतर्क
  • Related Posts

    बदरीनाथ: 15 साल बाद धाम पहुंची मां इंद्रामती की डोली, भक्तों ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the loveगोपेश्वर क्षेत्र के टेढ़ा खनसाल क्षेत्र की आराध्य माता इंद्रामती की डोली अपने भक्तों के साथ वसुधारा के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को करीब 15 वर्ष बाद माता…


    Spread the love

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love