उत्तराखंड- जनगणना के पहले चरण के नतीजे बेहद चिंताजनक, नगर निगम शुरू ही नहीं करा पाया मकान गणना

Spread the love

 

 

त्तराखंड में जनगणना के पहले चरण के नतीजे बेहद चिंताजनक हैं। 11 दिन में 11 नगर निगम तो जनगणना शुरू ही नहीं करा पाए। कुल मिलाकर 29,631 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक(एचएलबी) में से अब तक 14,355 में ही शुरुआत हो पाई है। जनगणना निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिलों को पत्र जारी किया है।

 

प्रदेश में 10 से 25 अप्रैल के बीच वेबसाइट के माध्यम से स्व-गणना हुई थी, जिसमें करीब 60 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। 25 अप्रैल से घर-घर प्रगणक भेजने के लिए मुख्यतौर पर जनगणना का पहला चरण शुरू हुआ। 11 दिन बीतने के बाद नतीजे बेहद निराशाजनक हैं।

पिथौरागढ़ जिले में सर्वाधिक 4.39 प्रतिशत मकान गणना पूरी हुई
हालात ये हैं कि 11 नगर निगमों देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की और हरिद्वार में जनगणना का काम शुरू ही नहीं हो पाया। अब तक रुद्रपुर में केवल एक और हरिद्वार में केवल एक एचएलबी की गणना पूरी हुई है। जिलों के हालात भी कमोबेश ऐसे ही हैं। पिथौरागढ़ जिले में सर्वाधिक 4.39 प्रतिशत मकान गणना पूरी हुई है।

उत्तरकाशी जिले में 0.42 प्रतिशत, चमोली में 1.23 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग में 2.77 प्रतिशत, टिहरी में 0.55 प्रतिशत, देहरादून में शून्य, पौड़ी में 4.08 प्रतिशत, बागेश्वर में 2.25 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 0.91 प्रतिशत, चंपावत में 3.54 प्रतिशत, नैनीताल में 0.62 प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर में 0.08 प्रतिशत ही काम हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: बीकेटीसी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love