नैनीताल-भवाली रोड पर हादसा-: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, 1 की मौत, दो घायल

Spread the love

नैनीताल-भवाली हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार थार वाहन पाइंस घाट के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और युवक के मौत हो गई। हादसे में युवक के दो दोस्त घायल हो गए। वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को भवाली की ओर से तेज गति से आती थार पाइंस घाट से महज 20 मीटर पहले अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे लोहे के पैरापिट को तोड़ते हुए कुछ ही सेकेंड में 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस, दमकल व बाद में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू किया। इस दौरान खाई से तीन घायल युवकों को निकाला गया। इसमें एक मुर्छित अवस्था, दूसरा गंभीर घायल और तीसरे को मामूली चोटें आई थीं। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को खाई से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल युवकों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि डॉक्टरों ने नियर देवाशीष होटल, हल्द्वानी निवासी राहुल कुमार (21) को मृत घोषित कर दिया। वहीं झालामंड थाना पौड़ी जिला जोधपुर, राजस्थान निवासी युवराज (20) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दांतीवाड़ा डांगियावास जिला जोधपुर, राजस्थान अरविंद सिंह (24) का उपचार चल रहा है। गाड़ी अरविंद चला रहा था और वाहन भी वही लेकर आया था।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम में हृदय गति रुकने से महाराष्ट्र के 2 श्रद्धालुओं की मौत, अब तक तीन की जा चुकी जान

 

 

हादसे के एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, लोगों में नाराजगी

एक बार फिर हादसे में एंबुलेंस के देर से पहुंचने का मामला आया है। सोमवार को हादसे के बाद घायल राहुल को रेस्क्यू कर टीम सड़क पर ले आई जहां लगभग 10 मिनट तक घायल को सड़क किनारे रखना पड़ा। हादसे के एक घंटे बाद बीडी पांडे अस्पताल की छोटी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसमें घायल को अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद दो अन्य को अस्पताल भेजने के लिए भी एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो रेस्क्यू टीम के पिकअप वाहन में ही दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक पुलिस और राहत टीम ने दो घायलों को पिकअप वाहन से अस्पताल भिजवाया। लोगों का कहना था कि गंभीर हादसों में समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलना गलत है।

दोस्त की मौत की खबर सुन अस्पताल में बिलख पड़े साथी

हादसे में राहुल की मौत की सूचना मिलते ही उसके कॉलेज के कई दोस्त बीडी पांडे अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में जैसे ही उन्हें राहुल के नहीं रहने की खबर मिली वे बिलख पड़े। दोस्तों का कहना था कि राहुल बेहद मिलनसार और पढ़ाई में अच्छाछात्र था। दोस्तों ने बताया कि राहुल हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाला युवक था और अपने भविष्य को लेकर काफी गंभीर रहता था। अचानक हुए हादसे ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया।

हादसे के बाद सड़क पर लगा लोगों का जमावड़ा

और पढ़े  उत्तराखंड- PM मोदी जल्द आ सकते है टिहरी दौरे पर, झील किनारे कोटीकॉलोनी में बड़ी जनसभा कराने की तैयारी

थार वाहन के गहरी खाई में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। कई स्थानीय लोग बिना जान की परवाह किए खाई की ओर उतर गए और पुलिस व एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही घायलों तक पहुंचने का प्रयास करने लगे। रेस्क्यू अभियान में पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम के साथ मिलकर लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। इस दौरान सीओ अंजना नेगी, एसओ मनोज नयाल, एसआई सतीश उपाध्याय, सुनील कुमार, एसडीआरएफ से एसआई भावना, दमकल से एफएसओ देवेंद्र नेगी व अन्य टीम मौजूद रही।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है- अंजना नेगी, सीओ, नैनीताल


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पिकअप से टकराने के बाद पैरापिट से भिड़ी कार, खाई में लटकने से मची अफरा-तफरी,2 लोग घायल

    Spread the love

    Spread the love   नैनीताल हनुमानगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नैनीताल आ रही एक कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से…


    Spread the love

    ऋषिकेश- यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमकेश्वर, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। आज वह पहले महायोगी गुरु…


    Spread the love