बदरीनाथ धाम में हृदय गति रुकने से महाराष्ट्र के 2 श्रद्धालुओं की मौत, अब तक तीन की जा चुकी जान

Spread the love

 

दरीनाथ धाम में सोमवार को हृदय गति रुकने के चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सुरेश मोतीराम नेमाड़े (60 वर्ष), पुत्र मोतीराम नेमाड़े, निवासी पतोडा आलमपुर, महाराष्ट्र व माखनलाल जगन्नाथ कोठारी (70 वर्ष), पुत्र जगन्नाथ कोठारी, निवासी चंद्रपुर, महाराष्ट्र, दोनों श्रद्धालु चारधाम यात्रा के तहत भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए आए थे।

यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दोनों श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बदरीनाथ धाम में उपचार के लिए लाया गया, जहां उपचार के दौरान हार्ट अटैक से दोनों की मृत्यु हो गई।

बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि इससे पहले 30 अप्रैल को बसंत राम पूराडकर (75 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामजी पूराडकर, निवासी लक्ष्मी नगर कॉलोनी, समरेघाट, कॉपर ईस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उपचार के दौरान निधन हो गया था। अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- आज खरगे की महारैली को लेकर पुलिस ने किया सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम, बेलबाबा पर हो रही सघन चेकिंग
  • Related Posts

    देहरादून- CM धामी ने किया क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…


    Spread the love

    मल्लिकार्जुन खरगे- खरगे का BJP पर निशाना, बोले- चुनाव के समय ही नहीं, जरूरत पर कार्यकर्ताओं के बीच आते हैं

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी…


    Spread the love