पिथौरागढ़- मेंहदी कार्यक्रम से लौट रही जीप खाई में गिरी, एक की मौत,3 घायल

Spread the love

 

पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में जीप में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबिक चालक सहित तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार भडरखेल निवासी लक्की भंडारी(22) पुत्र चंचल भंडारी हाल निवासी वड्डा, बसौड़ निवासी मोहन सिंह भाटिया(41) पुत्र रमेश सिंह, मूनाकोट निवासी पवन चंद(22) पुत्र मोहन चंद बोरागांव में अपनी पहचान के युवक की मेंहदी कार्यक्रम में शामिल होने गए। देर रात मेंहदी में शामिल होकर तीनों मनानीगाड़ निवासी जगदीश सिंह पुत्र चंचल सिंह की जीप संख्या यूके 05-5382 से वापस लौटे। इसी बीच बोरागांव-बसौड़ सड़क पर प्राथमिक स्कूल के पास जीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में लक्की भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल जगदीश सिंह, मोहन सिंह, और पवन चंद को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, तीनों की हाल गंभीर है। फिलहाल उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है।

इकलौते बेटे की मौत से मां बदहवास

जानकारी के मुताबिक, लक्की भंडारी की सौतेली मां की मौत के बाद पिता ने विवाह किया। पिता की भी करीब चार साल पूर्व मौत हो गई। पति का साथ छूटने पर मां उसी के सहारे जीवन जी रही थी। अचानक एक घटना ने मां से बेटे को हमेशा के लिए छीन लिया। इकलौते बेटे की मौत से मां बदहवास है।


जीप से मारी कूद तो बच गई जान

और पढ़े  देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

 मोहन सिंह, पवन चंद और लक्की भंडारी अपने परिचित की मेंहदी में शामिल होकर जगदीश सिंह की जीप से वापस लौट रहे थे। इसी बीच बसौड़ प्राथमिक विद्यालय के पास जीप खाई में गिर गई। मोहन, पवन, वाहन चालक जगदीश ने जीप खाई में गिरते ही बाहर कूद मार दी इससे तीनों की जाच बच गई। हालांकि घटना में तीनों ही गंभीर रूप से घायल हैं। लक्की का किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह कूद नहीं मार सका। जीप के साथ ही खाई में गिरने से वह काल के गाल में समा गया। 


Spread the love
  • Related Posts

    मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी में- खरगे ने रवी…जंतर-मंतर और अंकिता का किया जिक्र, कई मुद्दे उठाए

    Spread the love

    Spread the love हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के दौरान उन्होंने कई मुद्दों का जिक्र किया। खरगे ने रवी, जंतर-मंतर और अंकिता का भी जिक्र किया।  कांग्रेस…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आज खरगे की महारैली को लेकर पुलिस ने किया सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम, बेलबाबा पर हो रही सघन चेकिंग

    Spread the love

    Spread the loveआज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बेलबाबा क्षेत्र में पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग कर रही…


    Spread the love