Tehri- सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, यातायात बाधित, वाहनों को दूसरी ओर से भेजा जा रहा

Spread the love

टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र में जाखधार-पौखाल (एनएच-707A) मार्ग पर सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया। मार्ग खुलवाने के प्रयास जारी हैं।

चंबा टिहरी से मलेथा की ओर जाने वाले वाहनों को टिपरी से वाया हिंडोलाखाल होते हुए देवप्रयाग की ओर भेजा जा रहा है। वहीं, मलेथा से चंबा-टिहरी की ओर आने वाले वाहनों को देवप्रयाग की ओर डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगा दी छलांग, तलाश जारी
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love