उत्तराखंड: सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम का परीक्षण अलर्ट जारी, तेज आवाज और वाइब्रेशन के साथ फोन पर पहुंचा मैसेज

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सी-डॉट के सहयोग से उत्तराखंड समेत देश में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम का परीक्षण अलर्ट जारी हुआ। 11:46 बजे तेज आवाज और वाइब्रेशन के साथ लिखित संदेश फोन पर पहुंचा। इस सफल परीक्षण के साथ ही राज्य में आपदाओं के दौरान त्वरित चेतावनी संदेश पहुंचाने के लिए यह तकनीक आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।

 

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार इस तकनीक से राज्य में किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र में स्थित मोबाइल उपभोक्ताओं को एक साथ अलर्ट भेजे जा सकेंगे। राज्य में आगामी मानसून सीजन से पहले इसके उपयोग की तैयारी है। इस प्रणाली का पहला परीक्षण 20 मार्च को किया गया था, जिसकी प्रतिक्रिया एनडीएमए और सी-डॉट को दी गई।

 

राज्य के लिए उपयोगी और वरदान सिद्ध होगी : सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने कहा, यह तकनीक उत्तराखंड जैसे आपदा संवेदनशील राज्य के लिए अत्यंत उपयोगी एवं वरदान सिद्ध होगी। विशेष रूप से चारधाम यात्रा एवं आगामी मानसून सीजन के दौरान इस प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जाएगा। जिससे यात्रियों एवं स्थानीय निवासियों को समय रहते सटीक एवं प्रभावी चेतावनी उपलब्ध हो सकेगी। आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने इस पहल को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक गेम-चेंजर बताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग से राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

 

यूएसडीएमए ने अलर्ट भेजे जाने की सभी तैयारियां पूरी की

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि आपदा की स्थिति में प्रभावित क्षेत्र के मोबाइल टावरों की सीमा में आने वाले उपभोक्ताओं को स्वतः अलर्ट मिलेगा। यह प्रणाली स्थान-विशिष्ट चेतावनी प्रसारण को सक्षम बनाती है। इससे अनावश्यक भ्रम की स्थिति से बचा जा सकेगा। यूएसडीएमए ने इस तकनीक से अलर्ट भेजने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

और पढ़े  तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

आभार जताया

उत्तराखंड ने इस आधुनिक तकनीक को जल्द से जल्द लागू किए जाने के लिए केंद्र सरकार व संबंधित एजेंसियों में प्रभावी पैरवी की थी। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…