देहरादून- रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने कहा-जल्द होगी औपचारिक घोषणा

 

रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होगी। सांसद अनिल बलूनी ने इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखा था। रेल सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तिरुमदारा में सिद्धमूला क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव होगा।

एक्स पर जानकारी साझा करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि विगत जनवरी माह में मैंने माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से भेंट कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध किया था, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिले और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके।

इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही, रामनगर के तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव भी कल से प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और वे इसका लाभ भी लेने लगे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: सीमांत दारमा वैली का 58 फीसदी इलाका भूस्खलन के मुहाने पर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…