भारत में ओमिक्रॉन की दस्तक : अब तक मिले 2 केस, एक स्वास्थ्यकर्मी और दूसरा दक्षिण अफ्रीकी, संपर्क में आए 5 लोग भी कोरोना संक्रमित..

देश में गुरुवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में इस वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है और दूसरा स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी। हालांकि, मंत्रालय ने लोगों से भय का माहौल न बनाने और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
केंद्र सरकार ने दावा किया कि दोनों मरीजों को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है, जबकि इस दावे के कुछ देर बाद बेंगलुरु महानगर पालिका ने बयान जारी किया कि 20 नवंबर को आया 66 वर्षीय मरीज 27 नवंबर को ही देश से जा चुका है। इनके सपर्क में कुल 266 लोग आए थे, जबकि इनमें से किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा दूसरा सख्श एक 46 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी है, जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। इनके संपर्क में आए पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं और सभी निगरानी में हैं।

और पढ़े  आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…