जम्मू कश्मीर : मारा गया आईईडी एक्सपर्ट जैश सरगना यासिर, सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी ।

पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का सरगना यासिर पारे भी शामिल है। वह आईईडी बनाने का मास्टरमाइंड बताया जाता है। दूसरे आतंकी की पहचान फुरकान के रूप में हुई है। वह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। राजपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना के बाद मंगलवार देर रात पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी थी।
सुरक्षा घेरा कड़ा होने के कारण इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी उचित प्रबंध कर लिए थे। दरअसल, एजेंसियों को राजपोरा इलाके में एक मकान में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस-सीआरपीएफ और सेना ने संयुक्त टीम बनाकर इलाके में छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो से तीन पाकिस्तानी आतंकी मौजूद हैं। उनकी लंबे समय से तलाश की जा रही है।

और पढ़े  नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल,भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…