सनराइजर्स हैदराबाद / मुंबई इंडियंस- हैदराबाद ने हासिल किया आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य, छठी हार के साथ मुंबई नौवें स्थान पर

Spread the love

नराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की शानदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही 249 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रनचेज
ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इस सीजन में यह सनराइजर्स की लगातार पांचवीं जीत है। नौ में छह मैच जीत चुकी हैदराबाद 12 अंक और +0.832 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि मुंबई छह मैचों में हार के साथ नौवें पायदान पर है। शीर्ष पर पंजाब किंग्स का दबदबा है और आरसीबी दूसरे स्थान पर मौजूद है।

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल

टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 8 6 1 1 13 +1.043
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 6 2 0 12 +1.919
सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 +0.832
राजस्थान रॉयल्स 9 6 3 0 12 +0.617
गुजरात टाइटंस 8 4 4 0 8 -0.475
चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 0 6 -1.060
कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 5 -0.751
मुंबई इंडियंस 8 2 6 0 4 -0.784
लखनऊ सुपर जाएंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

हैदराबाद की पारी
सनराइजर्स को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.4 ओवरों में 129 रन जोड़े। अभिषेक 24 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ट्रेविस हेड 30 गेंदों में आठ छक्कों और चार चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए।

इस टीम ने 133 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया था, जिसके बाद हेनरिक क्लासेन ने नीतीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 80 रन जुटाकर टीम को 213 के स्कोर तक पहुंचाया। नीतीश 21 रन बनाकर आउट हुए। यहां से क्लासेन ने सलिल अरोड़ा के साथ 14 गेंदों में 36 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। क्लासेन 30 गेंदों में चार छक्कों और सात चौकों के साथ 65 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सलिल ने 10 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 30 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से गजनफर ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट निकाला।

मुंबई की पारी
इससे पहले, विल जैक्स और रेयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने 43 गेंदों में 93 रन की साझेदारी कर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। जैक्स 22 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रिकेल्टन ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ दूसरे विकेट के लिए आठ गेंदों में 17 रन जुटाए। सूर्यकुमार पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई इंडियंस ने 8.3 ओवरों में 110 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रिकेल्टन ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। नमन 17 गेंदों में तीन चौकों के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से रिकेल्टन ने हार्दिक पांड्या के साथ 27 गेंदों में 56 रन जोड़कर टीम का दोहरा शतक पूरा कराया। कप्तान पांड्या 15 गेंदों में दो छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुए। रेयान रिकेल्टन 55 गेंदों में 10 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 123 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी की मदद से एमआई ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। इनके अलावा, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।


Spread the love
  • Related Posts

    सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स- अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास का पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाया, टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

    Spread the love

    Spread the loveअभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान बना लिया है। अभिषेक ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी…


    Spread the love

    आईपीएल- राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया, जुरेल और सूर्यवंशी की अर्धशतकीय पारियां

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान ने जीता मुकाबला ध्रुव जुरेल (81*) और वैभव सूर्यवंशी (78) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट…


    Spread the love