इंस्टाग्राम पर मोहब्बत: शादीशुदा महिला ने बुलाया घर, परिजनों ने किया ऐसा तमाशा, जीवनभर नहीं करेगा प्यार करने की भूल

Spread the love

गरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से इस्टाग्राम पर मित्रता के बाद उससे मिलने घर पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजन और ग्रामीणों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया और उपचार के लिए भेजा। अस्पताल में भर्ती युवक ने ग्रामीणों पर पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला की वर्ष 2022 में बागपत के थाना चपरौली क्षेत्र के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ गई। सोमवार सुबह करीब 6 बजे युवक अपने एक साथी के साथ कार से महिला के घर मिलने पहुंच गया। घर के गेट पर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी।

शक होने पर परिजनों ने दबोचा
तभी महिला के परिजनों ने उन्हें देख लिया। शक होने पर परिजनों ने युवक से पूछताछ की, जिसमें दोनों के संबंध का खुलासा हो गया। परिजन और आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद युवक के साथी ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि घायल युवक सेना में तैनात है।

पेड़ से बांधकर पिटाई करने का लगाया आरोप
वहीं युवक का कहना है कि महिला ने ही उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। वह उसी के बुलावे पर आया था लेकिन परिजन ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल ने ग्रामीणों पर पेड़ से बांधकर पीटने का भी आरोप लगाया है। मामले में डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि एक व्यक्ति गांव में महिला से मिलने पहुंचा था, जिसकी महिला के घरवालों और ग्रामीणों ने पिटाई की है। बाद में दोनों पक्षों में समझाैत हो गया। किसी ने शिकायत नहीं की।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- रिश्वत लेते ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार गिरफ्तार, जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे थे 10000
  • Related Posts

    UP दौरे पर PM का वाराणसी आगमन,सभा स्थल पर जुटने लगी भीड़, काशीवासियों को मिलेगी 163 परियोजनाओं की सौगात

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी मंगलवार की दोपहर दो दिवयीय दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी बरेका के लिए रवाना हुए। पीएम…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, 4 की मौत, कार चालक समेत दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फरधान थाना…


    Spread the love