लगातार तीसरे दिन बांदा सबसे गर्म, दोपहर 12 से 4 बजे तक काम नहीं करेंगे मजदूर,यूपी में आज से राहत के आसार

Spread the love

 

देशभर में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है और कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा में अप्रैल महीने के अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए।

इसके अलावा प्रयागराज में पारा 45.5 डिग्री और वाराणसी में 45 डिग्री दर्ज किया है। महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 46.9 डिग्री को पार कर गया जबकि राजस्थान के श्रीगंगानगर में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू और गर्म रातों की चेतावनी जारी की है। पिछले तीन दिनों की बात करें तो दुनिया के 100 सबसे अधिक गर्म शहरों में 98 अभी भारत में हैं।

विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और मध्य भारत के विभिन्न इलाकों में अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने गर्म रातों की स्थिति को लेकर भी चेतावनी और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार पारा, एक दिन बाद फिर 47 डिग्री के पार गया
अप्रैल माह में पारे की बढ़त लगातार जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर दो बजे तक यह 46.5 तक पहुंचा था। शाम पांच बजे यह 47.6 डिग्री आंका गया। भीषण गर्मी के चलते श्रमिकों ने भी दोपहर 12 से शाम चार बजे तक काम बंद रखा।

और पढ़े  UP Board 10th-12th Result- 10वीं में कशिश और 12वीं में शिखा ने किया टॉप, देखें टॉपर की लिस्ट

सोमवार 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से पारा बढ़ना शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक पारा 46.5 डिग्री पहुंच गया। शाम पांच बजे तक सोमवार का तापमान 47 डिग्री पार कर गया।

दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लू के थपेड़े लोगों की झुलसाते रहे। श्रमिक भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र से दोपहर के समय पेड़ों की छांव में आराम करते दिखाई दिए।

प्राइवेट बस स्टैंड स्थित गोदाम के बाहर श्रमिक पेड़ की छांव में डेरा डाले रहे। शहर के प्रमुख चौराहों में राहगीरों की संख्या नगण्य रही। बाइक सवार व कार सवार निकलते दिखाई दिए। स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल लेने खुद पहुंचे। पानी की बोतल और बच्चों को साफी दुपट्टे और छाता लगाकर स्कूटी और बाइकों से लेकर जाते नजर आए।

राहगीरों के लिए खोली पौशाला
बांदा में भीषण गर्मी के चलते सोमवार को नगर पंचायत की ओर से कस्बे में प्याऊ खोले गए। प्याऊ लगने के बाद राहगीरों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप है।

राहगीर पानी की तलाश में यहां-वहां घूमते नजर आते हैं। इसलिए लोगों को राहत दिलाने के लिए उद्देश्य से पौशाला खुलवाए गए हैं। कहा कि इससे आमजन व राहगीरों को राहत मिलेगी। इस दौरान सुनील गुप्ता, सुरेश, महेश गुप्ता, भूरा सेन, छेदीलाल, पप्पू गुप्ता सहित अन्य ने हर्ष जताया।

आज 27 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आज से प्रदेश में राहत के संकेत हैं। 27 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। सोमवार को ललितपुर व झांसी में हल्की बूंदाबांदी हुई।

और पढ़े  पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने पर मंत्री राजभर ने दिया बड़ा बयान..

आज प्रदेश के 27 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आने और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदांयू, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि।

झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) चलने की आशंका
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

Spread the love
  • Related Posts

    UP दौरे पर PM का वाराणसी आगमन,सभा स्थल पर जुटने लगी भीड़, काशीवासियों को मिलेगी 163 परियोजनाओं की सौगात

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी मंगलवार की दोपहर दो दिवयीय दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी बरेका के लिए रवाना हुए। पीएम…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, 4 की मौत, कार चालक समेत दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। फरधान थाना…


    Spread the love