मन की बात- कलपक्कम रिएक्टर, भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में मील का पत्थर, मन की बात में बोले PM मोदी

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में देश की वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश दिया। चुनावी हलचल के बीच भी उन्होंने जनता की भागीदारी और उपलब्धियों को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को विकास का हथियार माना है और आज वैज्ञानिकों की मेहनत से देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बन चुका है।

 

पीएम मोदी ने स्कूल बच्चों की छुट्टियों को लेकर संदेश

पीएम मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में स्कूल बच्चों की छुट्टियों को लेकर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह समय बच्चों की छुट्टियों का है और सभी बच्चों को चाहिए कि वे अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद लें।पीएम मोदी ने बच्चों से यह भी अपील की कि वे सिर्फ मनोरंजन ही न करें, बल्कि इस दौरान कुछ नया सीखने की कोशिश भी करें। उन्होंने कहा कि छुट्टियों का सही उपयोग बच्चों के विकास में मदद कर सकता है और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर देता है।

भारत के डेयरी सेक्टर और पारंपरिक खाद्य संस्कृति पर चर्चा

पीएम मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में भारत के डेयरी सेक्टर और पारंपरिक खाद्य संस्कृति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत में खाने-पीने की परंपरा सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और पहचान का हिस्सा भी है। इसी परंपरा का एक अहम हिस्सा भारतीय चीज भी है। पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में भारतीय चीज ब्रांड्स ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। इस उपलब्धि की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई।

और पढ़े  रूस-ईरान से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ की आशंका,क्या है US के सांसदों की नई रणनीति?

उन्होंने कहा कि भारत के डेयरी सेक्टर में तेजी से बड़ा बदलाव हो रहा है। इस क्षेत्र में वैल्यू एडिशन यानी प्रोसेसिंग और नए उत्पादों के जरिए पारंपरिक स्वाद को नई पहचान मिल रही है। पीएम मोदी के अनुसार, आज भारतीय चीज दुनिया के कई देशों में अपनी जगह बना रही है और भारत का स्वाद अब वैश्विक प्लेटों तक पहुंच रहा है, जो देश के लिए गर्व की बात है।

जनगणना पूरे देश की साझा जिम्मेदारी- पीएम मोदी

उन्होंने बताया कि जिन राज्यों में लोग खुद से अपनी जानकारी भर चुके हैं, वहां अब जनगणना कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर सूची बनाने का काम भी शुरू हो गया है। अभी तक करीब 1.2 करोड़ परिवारों का यह काम पूरा किया जा चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि जनगणना सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की साझा जिम्मेदारी है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जो जानकारी लोग देंगे, वह पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी। इसे मजबूत डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था के तहत संरक्षित किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की जानकारी लीक न हो। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि सभी लोग इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और मिलकर जनगणना 2027 को सफल बनाएं।

जनगणना को लेकर साझा की अहम जानकारी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि नागरिक अब खुद भी अपनी जानकारी भर सकेंगे। यह सुविधा जनगणना कर्मचारियों के घर आने से लगभग 15 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार समय चुनकर जानकारी भर सकें। पीएम मोदी ने बताया कि फॉर्म भरने के बाद नागरिकों को एक विशेष आईडी दी जाएगी, जो उनके मोबाइल या ईमेल पर भेजी जाएगी। बाद में जब जनगणना कर्मचारी घर आएंगे, तो इस आईडी के जरिए जानकारी का सत्यापन किया जा सकेगा। उन्होंने इस पूरी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जुड़ा एक बड़ा सुधार बताया, जिससे देश में जनगणना प्रक्रिया और अधिक सरल, तेज और भरोसेमंद बनेगी।

और पढ़े  2026 सावन सोमवार: आज सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा मुहूर्त और शिवलिंग पर क्या चढ़ाना होगा शुभ

देश में चल रहे जनगणना अभियान पर भी बोल पीएम

पीएम मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में देश में चल रहे आगामी जनगणना अभियान को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय देश में एक बड़ा और महत्वपूर्ण अभियान चल रहा है, जिसके बारे में हर नागरिक को जानना जरूरी है। यह जनगणना अभियान है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा जनगणना अभ्यास माना जाता है।

पीएम मोदी ने बताया कि इस बार जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। अब सारी जानकारी डिजिटल माध्यम से सीधे रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे प्रक्रिया ज्यादा तेज और पारदर्शी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार लोगों की भागीदारी को भी आसान बनाया गया है।

पीएम मोदी ने बेटियों की ओलंपियाड सफलता पर गर्व जताया

पीएम मोदी बताया कि इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के बोर्डो शहर में यूरोपीय गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड आयोजित हुआ, जिसमें भारत की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भारत की टीम ने दुनिया में छठा स्थान हासिल किया, जो देश के लिए गर्व की बात है।

इस टीम में मुंबई की श्रेया मुंधाड़ा, तिरुवनंतपुरम की सानजना चाको, चेन्नई की शिवानी भरथ कुमार और कोलकाता की श्रीमोयी बेहरा शामिल थीं। उन्होंने बताया कि श्रेया ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा, सानजना ने सिल्वर मेडल और शिवानी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। पीएम मोदी ने सभी छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें देश का गौरव बताया।


Spread the love
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता की गाड़ी पर पथराव,प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप…


    Spread the love

    आज कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात,शाम 4 बजे होगी खास मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के…


    Spread the love