ईरान युद्ध: भारत को यूरिया के लिए चुकानी पड़ रही दोगुनी कीमत, सरकार ने रिकॉर्ड 25 लाख टन आयात का दिया ऑर्डर

Spread the love

श्चिम एशिया में जारी जंग का असर भारत की तेल और गैस के बाद अब उर्वरक जरूरतों पर भी साफ दिखने लगा है। यही वजह है कि सरकार ने पहली बार एक ही टेंडर में रिकॉर्ड 25 लाख टन यूरिया के आयात का ऑर्डर दिया है। बड़ी बात यह है कि इस बार आयात दो महीने पहले चुकाई गई कीमत से दोगुने दाम पर किया जा रहा है। यूरिया की यह रिकॉर्ड खरीदारी भारत के सालाना आयात का लगभग एक चौथाई हिस्सा है। माना जा रहा है कि इस बड़े ऑर्डर से वैश्विक बाजार में आपूर्ति और भी मुश्किल हो जाएगी, जिससे कीमतें बढ़ने का भी जोखिम है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि महंगे आयात से घरेलू बाजार में भी यूरिया के दाम बढ़ सकते हैं, जिससे किसानों की आय भी प्रभावित हो सकती है।

इंडियन पोटाश ने दोगुने दाम पर खरीद की जताई सहमति
सूत्रों ने बताया, इंडियन पोटाश लि. ने पश्चिमी तट पर डिलीवरी के लिए 935 डॉलर प्रति टन की दर से 15 लाख टन यूरिया खरीदने पर सहमति जताई है। साथ ही, पूर्वी तट पर डिलीवरी के लिए 959 डॉलर प्रति टन की दर से अतिरिक्त 10 लाख टन यूरिया खरीदने का फैसला किया है।

अगर तुलना करें, तो इससे पहले हुए टेंडर में कीमतें काफी कम थीं। उस समय पश्चिमी तट के लिए करीब 508 डॉलर और पूर्वी तट के लिए 512 डॉलर प्रति टन की दर से यूरिया खरीदा गया था। यानी सिर्फ दो महीने में कीमत करीब दोगुनी हो गई है।

56 लाख टन आपूर्ति के मिले थे प्रस्ताव
इंडियन पोटाश लि. को टेंडर में 56 लाख टन यूरिया आपूर्ति के प्रस्ताव मिले थे, जिसमें से सिर्फ एक छोटा हिस्सा 935 डॉलर प्रति टन की दर पर था। अधिकांश बोलियां 1,000 डॉलर प्रति टन के आसपास थी और कुछ तो 1,136 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गई थीं। आपूर्तिकर्ताओं की ओर से सबसे कम बोली की बराबरी करने के बाद कंपनी ने 25 लाख टन यूरिया खरीदने पर सहमति जताई।

और पढ़े  महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को बड़े सियासी झटके की आशंका,कई सांसदों के फोन बंद, राउत ने 15 करोड़ एडवांस का आरोप लगाया

टेंडर दस्तावेजों के मुताबिक, इस खेप को 14 जून तक लोडिंग पोर्ट से रवाना करना होगा। अन्य खरीदारों की बढ़ी मुश्किल: मुंबई स्थित उर्वरक उद्योग के एक अधिकारी ने बताया, भारत ने तो अपनी आपूर्ति सुरक्षित कर ली है, लेकिन अन्य खरीदारों को उर्वरक हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। उत्पादकों ने पहले ही भारत को खेप भेजने का वादा कर दिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    यूएन से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट: युद्धों में बच्चों पर टूटा कहर, पहली बार सरकारी सेनाएं बनीं सबसे बड़ी दोषी

    Spread the love

    Spread the loveसंघर्ष और युद्ध क्षेत्रों में बच्चों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दुनिया भर में करीब…


    Spread the love

    सिंधु जल समझौता अब पुराना’: आतंक फैलाने वाले सहयोग की उम्मीद न रखें, UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक

    Spread the love

    Spread the loveभारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। भारत ने 1960 के सिंधु जल समझौते को आज के समय के हिसाब से…


    Spread the love