फैसला : रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन में केंद्र सरकार कर सकती है इजाफा, देखिए क्या है सरकार की तैयारी ।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायमेंट उम्र और उन्हें मिलने वाली पेंशन राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। इस संबंध में यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम (UPS) आर्थिक सलाहकार समिति ने प्रधानमंत्री को एक प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव के तहत कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाने की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही समिति ने यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू किए जाने का भी आग्रह किया है।
जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव को लेकर केंद्र सरकार गहन विचार-विमर्श कर रही है। इस प्रस्ताव में आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की सिफारिश की है। साथ ही यह सुझाव भी दिया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों को हर माह न्यूनतम 2000 रुपये पेंशन दी जाए। समिति ने कहा है कि अगर कामकाजी उम्र की आबादी में इजाफा करना है तो इसके लिए रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की बेहद आवश्यकता है। यह सामाजिक सुरक्षा प्रणाली पर दबाव को कम करने के लिए किया जा सकता है। 

समिति ने कौशल विकास पर दिया सुझाव
समिति द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारें ऐसी नीतियां बनाएं, जिससे कौशल विकास किया जा सके। रिपोर्ट में 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कौशल विकास के बारे में सुझाव दिया गया है। इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र में रहने वाले, दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले, शरणार्थी, प्रवासी, जिनके पास प्रशिक्षण प्राप्त करने के साधन नहीं हैं, लेकिन उन्हें प्रशिक्षित किए जाने को जरूरी बताया गया है।

और पढ़े  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्माता पर ईटानगर में हमला, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…