भारत में निकला कोरोना का दम : कई महीनों बाद मिले सबसे कम केस, बीते 24 घंटे में मिले 7,579 नए मामले, 236 लोगों की मौत ।

भारत में कोरोना को लेकर बहुत बड़ी राहत की खबर है, दरअसल, 543 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7,579 नए मामले सामने आए हैं जो कि 543 दिनों में सबसे कम है। वहीं इस दौरान 236 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 12,202 लोग स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,13,584 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 536 दिनों बाद सबसे कम है। वहीं देश में अब तक कोरोना के कुल 3,45,26,480 मामले आ चुके हैं जबकि कुल 3,39,46,749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,66,147 हो गई है।

और पढ़े  कौन हैं अब्दुल अल-सैयद?: अमेरिकी सीनेट में पहले मुस्लिम सांसद बनकर रचा इतिहास, भारत से क्या है खास रिश्ता
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…