Delhi: आपसी रंजिश में 4 नाबालिगों ने चाकू मारकर ली किशोर की जान, बचाने आए भाई पर भी हमले की कोशिश

महेंद्र पार्क इलाके में रंजिश में चार नाबालिगों ने 17 साल के किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त दक्ष के रूप में हुई है। भाई को बचाने के दौरान आरोपियों ने 20 साल के रोहित राज पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हमला करने वाले चार नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 20 अप्रैल की रात पुलिस को जे-ब्लॉक मार्केट में एक नाबालिग पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल नाबालिग को उसके भाई बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने 17 साल के दक्ष को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दक्ष के बड़े भाई रोहित राज ने बताया कि वह पेशे से इंटीरियर डेकोरेटर है और माता-पिता और छोटे भाई दक्ष के साथ आई ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था। उसने बताया कि दक्ष अपने दोस्त गुलशन के साथ सी ब्लॉक मार्केट गया था। उसके कुछ ही देर बाद गुलशन ने उसे जे ब्लॉक मार्केट में दक्ष और कुछ लड़कों के बीच कहासुनी होने के बारे में बताया।

इस जानकारी पर वह तुरंत वहां पहुंचा। जहां उसने दो लोगों को अपने भाई पर चाकू से हमला करते हुए देखा। वह बीच बचाव में वहां पहुंचा तो उन्होंने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। इसी बीच लोगों के इकट्ठा होने और शोर मचाने पर सभी आरोपी भाग गए। सभी आरोपी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं।

और पढ़े  मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?
  • Related Posts

    अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,इस शर्त पर मिली रिहाई

    राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने…

    ध्रुव राठी को देर रात मिली रिहाई: अब तक 7 हजार से ज्यादा हिरासत में

    दिल्ली में कॉकरोचत जनता पार्टी  के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने…