झांसी: बस के छोड़कर चले जाने से नाराज दूल्हे के चाचा ने फंदा लगा दी जान, पेड़ पर लटकी मिली लाश

Spread the love

रात की बस छोड़कर आगे बढ़ जाने से दूल्हे का चाचा इतना नाराज हो गया कि उसने विवाह घर के पास सोमवार आधी रात के बाद पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह शव को लटका देख बरातियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस छानबीन कर रही है।

कानपुर नगर के जूही मोहल्ला निवासी ईश्वर सिंह (57) बिजली मरम्मत का काम करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ईश्वर बेहद गुस्सैल स्वभाव के थे। सभी के साथ सोमवार शाम भतीजे की बरात लेकर निकले थे। मोंठ पहुंचने से पहले बस ढाबे के पास रोकी गई। सभी बराती नीचे उतरकर खाने-पीने लगे। ईश्वर भी नीचे उतर आए। कुछ देर ठहरने के बाद सभी बराती बस में सवार हो गए। इसी दौरान बस सवार कुछ युवकों ने शरारतन बस आगे बढ़वा दी। यह बात ईश्वर को नागवार गुजरी। कुछ दूर जाकर बस रुकवाई गई लेकिन, गुस्से में आए ईश्वर ने उसमें बैठने से मना कर दिया। काफी देर मान-मनौव्वल के बाद वह बस में सवार हुए। देर-रात बस के मोंठ स्थित पीतांबरा विवाह घर पहुंचने के बाद ईश्वर वहां से गायब हो गए। रिश्तेदार शादी में व्यस्त हो गए। सुबह बरातियों ने विवाह घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से उनका शव गमछे के सहारे लटका देखा। यह देख वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस भी जा पहुंची। उसकी मौत से रोना-पिटना मच गया। मोंठ थाना प्रभारी राजेश पाल का कहना है कि फंदा लगाकर जान देनी की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई एसआईटी निकाल सकती है कुछ नए साक्ष्य, आज से बदल जाएगी मंदिर में दर्शन व्यवस्था

Spread the love
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love