PM मोदी कुछ ही देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे, महिला आरक्षण समेत कई मुद्दों पर होगी बात

प्रधानमंत्री  मोदी आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा, वे अपना दुख-दर्द अपनों के बीच बांटना चाहते हैं। पीएम मोदी ने संसद में विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। बकौल पीएम मोदी महिला आरक्षण को लेकर उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है।

 

 

तमिलनाडु का चुनावी पारा चढ़ने लगा है। प्रचार के अंतिम हफ्ते में सभी दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोयंबटूर में भाजपा-एनडीए की एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि वे अपना दुख-दर्द अपनों के बीच बांटना चाहते हैं। पीएम मोदी ने संसद में संविधान संशोधन का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर ये बिल पारित हो जाता तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं विधायक और सांसद बन पाती। लेकिन डीएमके ऐसा नहीं होने देना चाहती।

 

 

डीएमके को तमिलनाडु की जनता जवाब देगी
संसद में काले कपड़े पहनकर विरोध करने वाली सत्ताधारी पार्टी डीएमके को अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की जनता द्रमुक को सबक सिखाएगी। उन्होंने रैली में मौजूद जनता से कहा कि जब डीएमके नेता आपसे वोट मांगने आएं तो उनसे सवाल करें कि महिलाओं को लाभ दिलाने के मकसद से लाए गए इस संविधान संशोधन विधेयक का विरोध क्यों किया गया? पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके के कृत्य अब बहुत अच्छे से एक्सपोज हो चुके हैं। जनता डीएमके के काले कारनामे अच्छे से जान चुकी है। झूठ फैलाने से डीएमके के काले कारनामे छिपने वाले नहीं हैं।

और पढ़े  2020 दिल्ली दंगा: पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन 1 और केस में दोषी करार, 12 सह-आरोपियों को मिली क्लीन चिट

 

 

पीएम का दावा- तमिलनाडु से डीएमके की विदाई तय
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में बड़े सियासी बदलाव का संकेत मिलने की बात भी कही। उन्होंने कहा, ‘नई शुरुआत के इस दौर में तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय लिखा जा रहा है। तमिलनाडु की जनता एक स्पष्ट संदेश दे रही है। एनडीए अंदर, डीएमके बाहर।’

परिवारवाद पर पीएम मोदी का प्रहार
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में तमिलनाडु में दो चीजें रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी हैं, एक सत्ताधारी परिवार की संपत्ति और दूसरा राज्य पर कर्ज का बोझ। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके लिन के परिवार के भीतर ‘बेटे और दामाद’ के बीच लूट की प्रतिस्पर्धा होने का दावा करते हुए कहा कि राज्य का पैसा जनहित के बजाय एक परिवार की तिजोरी में जा रहा है, जिससे तमिलनाडु के प्रत्येक नागरिक पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं तमिलनाडु को भारत के विकास के एक अहम इंजन के तौर पर देखता हूं। पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को 14 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा दिए हैं। यह पैसा टैक्स में हिस्सेदारी, हाईवे, एयरपोर्ट, रेलवे और जन-कल्याणकारी योजनाओं के रूप में मिला है। यह उस रकम से कहीं ज़्यादा है जो तमिलनाडु को तब मिली थी, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।

  • Related Posts

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…

    दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश:तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग का अलर्ट

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो…