बूस्टर डोज : भारत में कोरोना की बूस्टर डोज देने की तैयारी, अगले सप्ताह होगी विशेषज्ञ समिति की बड़ी बैठक ।

तमाम यूरोपियन देशों की तरह भारत में भी कोरोना की बूस्टर डोज देने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर आगामी सप्ताह विशेषज्ञों की बड़ी बैठक हो सकती है। न्यूज18 की खबर के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के खिलाफ लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए वैक्सीन की तीसरी डोज(बूस्टर डोज) देने के लिए नीति तैयार की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह तीसरी डोज पहले चरण में बुजुर्गों व अन्य बीमारियों से संक्रमित व्यक्तियों को देने की तैयारी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ व्यक्तियों की तुलना में कमजोर होती है। इसलिए पहले चरण में ऐसे ही व्यक्तियों को चयनित किया जाएगा। वहीं पूर्ण स्वस्थ्य व्यक्तियों को बूस्टर डोज दूसरी डोज लेने के कुछ सप्ताह के अंतराल में दी जाएगी।

और पढ़े  अब भारत के पास अपना जीपीएस: इसरो के नेविगेशन उपग्रह से आम जनता को कितना लाभ, एनवीएस-03 मिशन की खासियत क्या?
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…