आशा भोसले- पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोसले,अंतिम विदाई देने पहुंचे कई सेलेब्स 

Spread the love

पनी मखमली आवाज से हिंदी सिनेमा और संगीत जगत में आशा भोसले ने एक ऊंचा मुकाम हासिल किया। आज यह मशहूर गायिका पंचतत्व में विलीन (13 अप्रैल 2026) हो गईं लेकिन अपने पीछे यादगार गीतों की एक समृद्ध विरासत को छोड़कर गईं, उनके गीत हमेशा श्रोताओं के मन में बसे रहेंगे, अमर रहेंगे। यहां जानिए दिग्गज गायिका आशा भोसले के अंतिम सफर से जुड़ी कुछ खास बातें।

Asha Bhosle Funeral News Singer Shaan And Sudesh Bhosle Sing And Celebs Pay Tribute

दिग्गज कलाकारों ने किए आशा ताई के अंतिम दर्शन 
रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन हो गया। सोमवार को यानी 13 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार हुआ। सोमवार सुबह से उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया। रणवीर सिंह से लेकर सचिन तेंदुलकर तक आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। एआर रहमान भी आशा भोसले के आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

 

 

 

मुंबई पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

 

 

तिरंगे में लिपटीं दिग्गज गायिका, दिया गया राजकीय सम्मान
जब आशा भोसले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है तो राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में पार्थिव शरीर को ढका गया है। उनके घर की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉमन एरिया में गायिका के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। राजकीय सम्मान दिया गया है।
वहीं महाराष्ट्र के गवर्नर जिष्णू देव वर्मा ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गायिका के घर जाकर परिवार से मुलाकात की और दुख व्यक्त किया।

और पढ़े  पुरी में रथ यात्रा का शुभारंभ,राष्ट्रपति और PM ने दी शुभकामनाएं, पुरी में हो रही बारिश

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love