पश्चिम एशिया- ‘ईरानी बंदरगाहों की आज से नाकाबंदी करेंगे,’ अमेरिकी सेना की तेहरान को चेतावनी

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य में आने-जाने वाले जहाजों पर नाकाबंदी लागू करेगी। यह कदम तब उठाया गया, जब पाकिस्तान में हुई अमेरिका-ईरान युद्ध विराम वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई।

 

सेंटकॉम ने क्या कहा?
अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से ईरानी बंदरगाहों से जुड़े सभी समुद्री मार्गों पर यह नाकाबंदी लागू होगी और इसे सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू किया जाएगा।

हालांकि, सेंटकॉम ने यह भी कहा है कि जो जहाज ईरान के बंदरगाहों से नहीं जुड़े हैं, उन्हें जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति होगी। यह पहले की उस धमकी से थोड़ा नरम कदम है, जिसमें पूरे जलमार्ग को बंद करने की बात कही गई थी।

ट्रंप का कहना है कि वह ईरान की उस रणनीतिक ताकत को कमजोर करना चाहते हैं, जिससे वह वैश्विक व्यापार पर असर डाल सकता है, खासकर उस जलमार्ग को जहां युद्ध से पहले दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल का कारोबार होता था।

युद्ध विराम के बावजूद समुद्री व्यापार पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 40 से अधिक वाणिज्यिक जहाज इस क्षेत्र से गुजर चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस नाकाबंदी से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में और अधिक अस्थिरता आ सकती है और तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया। अमेरिकी कच्चा तेल 8% बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 7% बढ़कर 102.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जो युद्ध से पहले लगभग 70 डॉलर था।

और पढ़े  ईरान युद्ध का असर: ट्रंप बोले- चुनाव के बाद ही गिरेंगे तेल के दाम, रिपब्लिकन खेमे की क्यों बढ़ी चिंता?
  • Related Posts

    नेपाल जलप्रलय: मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका

    नेपाल में अगस्त के अंत में ग्लेशियर टूटने से आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ और भूस्खलन के दो हफ्ते बाद भी राहत कार्यों में भारी लाचारी देखने को मिल…

    चीन का दबदबा-: मालदीव ने भारत की जगह चीन को दिया थिलाफुशी पोर्ट का ठेका, कहा- संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा

    मालदीव ने थिलाफुशी में बन रहे नए अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का ठेका चीनी कंपनी को दिए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को साफ किया कि किसी विदेशी साझेदार…