हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

Spread the love

 

 

गामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने अब तक जिले के 600 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर दिए हैं। इन वाहनों को तकनीकी जांच और मानकों पर खरा उतरने के बाद यात्रा मार्ग पर चलने के लिए अधिकृत किया गया है।

गौरतलब है कि 31 मार्च को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने ग्रीन कार्ड का शुभारंभ किया था। दस दिनों के भीतर विभाग की ओर से 600 ग्रीन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही जिले के वाहन स्वामियों ने ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। विभाग ने वाहनों की फिटनेस, ब्रेक, लाइट और अन्य सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई।

पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा 
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केवल उन्हीं वाहनों को अनुमति दी जा रही है जो पहाड़ी रास्तों के अनुकूल हैं। प्रारंभिक चरण में जिले के 600 छोटे-बड़े वाहनों को यात्रा के लिए फिट पाया गया है। सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र और प्रदूषण मानकों की जांच अनिवार्य की गई है। यात्रा पर जाने वाले वाहनों के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा की जा रही है।

आने वाले दिनों में आवेदनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिसके लिए अतिरिक्त काउंटरों और जांच टीमों को तैनात किया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी पात्र वाहनों को समय पर ग्रीन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएं ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। – निखिल शर्मा, एआरटीओ, हरिद्वार


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाले
  • Related Posts

    चंपावत-लोहाघाट NH पर हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर…


    Spread the love

    काशीपुर- शरारत ने ली जान..सहकर्मी ने एयर प्रेशर पाइप से पेट में भरी हवा, आंतें फटीं और दम तोड़ा

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा के रबूपुरा में सहकर्मियों की शरारत का शिकार हुए एक फैक्ट्री कर्मी समीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपियों ने एयरप्रेशर  से फैक्ट्री…


    Spread the love