श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

 

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12 (उत्तर मध्यमा) के छात्र सक्षम प्रसाद ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सक्षम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सक्षम ने परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में भी प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था।

 

कीर्तिनगर के डागर पट्टी के पाली कसिल्ड गांव निवासी दिनेश प्रसाद फोदणी और माता सरस्वती देवी के पुत्र सक्षम प्रसाद ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर श्रीनगर व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सक्षम ने बताया कि वह विद्यालय के अलावा नियमित रूप से चार-पांच घंटे पढ़ाई करते हैं। कहा ज्योतिष विषय में उनसे सबसे ज्यादा 99 अंक आए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपना भविष्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने गुरूजनों व अभिभावकों को दिया है। समक्ष के पिता पूजा-पाठ का काम करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी ने कहा कि सक्षम की इस उपलब्धि से सभी का मान बढ़ा है। उन्होंने इसे सक्षम के कठिन परिश्रम, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। सक्षम की सफलता पर विद्यालय के शिक्षक द्वारिका प्रसाद कपरवाण, सुनील प्रसाद फोदणी, गिरीश चंद्र डिमरी, दीपक राज नौटियाल, नरेश दत्त पेटवाल, हरीश पैन्यूली, मुकेश प्रसाद, संगीता भट्ट आदि ने खुशी जताई।

और पढ़े  केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…