जौनपुर : शादी के कार्ड पर समाजवादी पार्टी की छपवा दी उपलब्धियां, इंटरनेट मीडिया पर वायरल..

Spread the love

जौनपुर में विधानसभा चुनाव का बुखार इस तरह से उतर आया कि एक स‍मर्थक ने शादी के कार्ड पर ही समाजवादी पार्टी की खूबियां और नेताओं की तस्‍वीर भगवान श्री गणेश की जगह लगा दिया। शादी का यह कार्ड लोगों के बीच पहुंचा तो चर्चा के केंद्र में आ गया
समाजवादी पार्टी की खूबियां और नेताओं की तस्‍वीर भगवान श्री गणेश की जगह लगा दिया।
जौनपुर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी तीर और विवादों के साथ ही अब शादियां भी सियासी हो चली हैं। जौनपुर जिले में विधानसभा चुनाव का बुखार कुछ इस तरह से उतर आया कि एक स‍मर्थक ने शादी के कार्ड पर ही समाजवादी पार्टी की खूबियां और नेताओं की तस्‍वीर भगवान श्री गणेश की जगह लगा दिया। शादी का यह कार्ड लोगों के बीच पहुंचा तो चर्चा के केंद्र में आ गया।

लोगों ने इस सियासी शादी के कार्ड को लेकर खूब चर्चा शुरू की तो इंटरनेट मीडिया में भी चर्चाएं आम हो गईं। माना जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता ने वरिष्‍ठ नेताओं का ध्‍यान अपनी ओर खींचने के लिए ही इस तरह शादी का कार्ड छपवा कर वितरित किया है। जौनपुर में में शादी के कार्ड पर समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों की तस्‍वीर और नेताओं की फोटो मानो सियासी शादी का संकेत देती नजर आती है। इसमें अखिलेश यादव और बाबा दुबे की फोटो लगी हुई है। तेजी बाजार जौनपुर एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो के साथ साथ सपा की उपलब्धियों ‘काम बोलता है’ को छपवा कर शादी कार्ड को प्रचार कार्ड बना दिया। यह कार्ड लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महराजगंज विकासखंड के मीरापुर केवल निवासी अशोक कुमार यादव की बेटी की शादी आगामी 1 दिसंबर को होनी है। बेटी की शादी के कार्ड पर पूर्व सीएम की फोटो के साथ- साथ पूर्व विधायक बदलापुर ओम प्रकाश दुबे बाबा दुबे एवं सपा नेता रामजतन यादव की फोटो छपवाने के साथ -साथ सपा की उपलब्धियों को फोटो सहित काम बोलता है की हेडिंग के साथ प्रकाशित किया है। जिसमें जनेश्वर पार्क, मेदांता हॉस्पिटल, हाई कोर्ट बिल्डिंग, 100 नंबर डायल, पुलिस वाहन, गोमती रिवर फ्रंट, आइटी विश्वविद्यालय, आगरा एक्सप्रेसवे, बस अड्डा, स्टेडियम की फोटो छपवा दिया। शादी कार्ड भी सपा के झंडे के रंग में प्रकाशित हुआ है। इस कार्ड को देखकर जहां एक ओर लोग चटकारे ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सपाई इस कार्ड को अपने कर्मठ कार्यकर्ता की पहचान बता रहे हैं।

और पढ़े  नकली दवाओं के खेल का खुलासा- UP के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश तक होती सप्लाई, 40% तक बाजार में कब्जा

Spread the love
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *