हाईवे पर हादसा- फिर काल बना डंपर: भतीजे की शादी से लौट रहे 2 बुजुर्गों को रौंदा, दोनों की मौत

किच्छा में सितारगंज हाईवे पर डंपर काल बनकर दौड़ रहे हैं। पंतनगर के फूलबाग से भतीजे की शादी से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर लौट रहे रामपुर (उत्तरप्रदेश) के बाइक सवार दो बुजुर्गों को डंपर से रौंद दिया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे को एसटीएच में मृत घोषित कर दिया गया।

घटना बुधवार देर रात की है। ग्राम लखीमपुर, थाना खजुरिया, रामपुर (उत्तरप्रदेश) निवासी हसीन अहमद(62) पुत्र फकीर मोहम्मद अपने फूलबाग पंतनगर निवासी भाई शकीर अहमद के पुत्र के विवाह से पहले घर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ गांव के ही एक दोस्त मोहन स्वरूप(61) भी आए थे। भतीजे की बारात फूलबाग पंतनगर से बृहस्पतिवार रात को जानी थी। फूलबाग में कार्यक्रम निपटाने के बाद दोनों बुधवार रात बाइक से खजुरिया वापस लौट रहे थे। सितारगंज हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कट पर तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने मोहन स्वरुप को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हसीन को प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच भेज दिया। परिजनों के अनुसार हसीन अहमद को एसटीएच में मृत घोषित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर व हल्द्वानी में दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। देर शाम परिजन दोनों के शव लेकर अपने घर गए। दो मौतों के बाद ग्राम लखीमपुर में दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

और पढ़े  यूकेएसएसएससी: ग्रुप-सी के 553 पदों पर आज से आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए मौका, कैसे भरना है फॉर्म?

हाईवे पर बना कट ले रहा लोगों की जान

रिलायंस पेट्रोप पंप के पास हाईवे पर बना कट लोगों की जान ले रहा है। बुधवार की रात दो बुजुर्गों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन ने इसी कट पर एक बाइक सवार को कुचल दिया। गंभीर हालत में घायल को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इससे पहले भी कट पर कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सिस्टम सोया है।

 

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…