चमोली- योगिता रावत को मिली प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

चमोली जनपद के ग्राम पंचायत खैनुरी की ग्राम प्रधान व प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष योगिता रावत को ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। देहरादून में हुए प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद के निर्वाचन में उनका निर्विरोध चयन हुआ है। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जनपद की महिला ग्राम प्रधान का जिम्मेदारी मिलने पर ग्राम प्रधानों में खुशी का माहौल है।

ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर ने कहा कि प्रदेश में पहली बार किसी महिला को इस पद पर जिम्मेदारी मिली है। इससे सीमांत चमाेली जनपद में विकास को गति मिलेगी। योेगिता रावत के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ग्राम प्रधान लासी प्रधान सुभागा देवी कुंवर, सुनीता देवी, मंदोधरी देवी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लासी ग्राम प्रधान सुभागा देवी को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष चुना गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में राजनाथ सिंह देंगे BJP की चुनावी तैयारियों को धार, 21 व 22 को कार्यसमिति की बैठक
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…