हल्द्वानी- दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी के गर्भपात की अनुमति मिली, आरोपी गिरफ्तार

 

ल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र निवासी दो माह की गर्भवती 16 वर्षीय किशोरी को गर्भ गिराने की अनुमति मिल गई है। पुलिस भ्रूण का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगी। मामले में पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को घटना की जानकारी हुई और रविवार को मुखानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

 

मुखानी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को पेट में दर्द हुआ तो परिवार वाले इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले गए। जांच में युवती दो माह की गर्भवती निकली। किशोरी ने परिजनों को बताया कि दूसरे मोहल्ले (वैलेजली लॉज) निवासी मुकुल पाल ने उसके साथ गलत कार्य किया।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। इधर परिजनों ने कोर्ट में गर्भपात कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। वहां से अनुमति मिल जाने के बाद अब परिवार वाले आदेश के क्रम में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई करेंगे। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि भ्रूण का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
और पढ़े  देहरादून: मियांवाला को सौगात, 8.64 करोड़ से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का CM धामी ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…