नैनीताल- विवाह समारोह के लिए 2 व्यावसायिक सिलिंडर मिलेंगे, DM ने तत्काल प्रभाव से लागू की व्यवस्था

नैनीताल में एलपीजी आपूर्ति में कठिनाइयों के मद्देनजर शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत विवाह समारोहों के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर ही आवंटित किए जाएंगे। यह व्यवस्था नैनीताल में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि व्यावसायिक एलपीजी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत, सिलिंडरों के आवंटन के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने और उनके परीक्षण के बाद अस्थायी गैस कनेक्शन की संस्तुति की जाएगी। नैनीताल के अंतर्गत तहसील स्तर पर अधिकारियों को नामित किया गया है। नामित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवेदक से दस्तावेज प्राप्त कर उनकी जांच करें। जांच के उपरांत, वे अस्थायी गैस कनेक्शन हेतु संस्तुति करते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश देंगे। यह कदम एलपीजी की सुचारु आपूर्ति और प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

नैनीताल में व्यवस्थति ढंग से बंटे गैस सिलिंडर
नैनीताल शहर में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थित तरीके से गैस सिलिंडर बांटे गए। पर्वत गैस एजेंसी के अनुसार तल्लीताल डांठ, पुलिस लाइन क्षेत्र में 45-45, एटीआई क्षेत्र में भी 45, डीएसबी क्षेत्र में 35 और नारायण नगर में 25 सिलिंडर बांटे गए। एजेंसी मैनेजर अंकिता पांडे ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित किया गया है। रोस्टर के अनुसार पहले दिन ही सूची बनाकर प्रसारित की जा रही है। उन्होंने लोगों से बिना जरूरत गैस की अतिरिक्त बुकिंग न करने की अपील की।

खैरना में सिलिंडर लेने के लिए उमड़ पड़े लोग
खैरना-गरमपानी बाजार में मंगलवार को गैस वाहन पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिलिंडर लेने के लिए लोगों में होड़ मचने के चलते बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई लोग सिलिंडर लेने के लिए गैस वाहन पर चढ़ गए।खैरना पुलिस ने सिलिंडरों का वितरण कराया। कई लोगों की ओटीपी नहीं आने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों सिलेंडर खत्म होने पर खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। बेतालघाट गैस एजेंसी के प्रबंधक मोहन चंद्र कांडपाल ने बताया कि बाजार के लिए 216 गैस सिलिंडर भेजे गए थे। कुछ समय बाद दोबारा वाहन भेजकर शेष उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जाएगी।

और पढ़े  हरिद्वार: युवक की पहल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देशभर के रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं
  • Related Posts

    उत्तराखंड बस हादसा अपडेट: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 9 की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

    टिहरी जिले में गूलर घाटी के पास आज सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से भी छह…

    उत्तराखंड में बड़ा बस हादसा-: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, 8 लोगों की मौत, 20 को निकाला, बचाव अभियान जारी

    हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।…