कर्मयोगी आवास योजना 2025- दिल्ली में घर खरीदने का मौका, यहां 936 फ्लैट की 25% छूट के साथ बुकिंग शुरू

Spread the love

राजधानी में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ‘कर्मयोगी आवास योजना 2025’ के तहत नरेला क्षेत्र में 936 नए फ्लैट्स की पेशकश की है। इन फ्लैट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इच्छुक खरीदार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

डीडीए के अनुसार, ये सभी फ्लैट्स रेडी-टू-मूव हैं, यानी खरीदारों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, ये फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी हैं, जिससे खरीदारों को मालिकाना हक पूरी तरह मिलेगा। योजना के तहत बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं का भी दावा किया गया है। यह आवास परियोजना नरेला के पॉकेट-6, ए1-ए4 सेक्टर में विकसित की गई है।

तेजी से विकसित हो रहे इस इलाके को भविष्य के प्रमुख रिहायशी हब के रूप में देखा जा रहा है। यहां सड़क, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। योजना की खास बात यह है कि डीडीए इन फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक का विशेष डिस्काउंट भी दे रहा है। यह छूट सीमित समय के लिए है। बुकिंग प्रक्रिया ऑनलाइन है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और आवेदकों को असुविधा न हो। इच्छुक लोग डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  कब और कैसे गाया जाएगा राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत?: MHA ने राज्यों को जारी किए नए निर्देश, सख्ती बरतने को कहा
  • Related Posts

    14 जुलाई को लॉन्च होगा सर्विसेज प्रोडक्शन इंडेक्स, जानें कैसे नए आर्थिक पैमाने से बदलेगी देश की तस्वीर

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय अर्थव्यवस्था में आधे से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले सेवा क्षेत्र (सर्विस सेक्टर) की हर महीने की धड़कन को मापने के लिए सरकार एक नया और बेहद सटीक…


    Spread the love

    सुप्रीमकोर्ट- मद्रास हाईकोर्ट के गोवध प्रतिबंध के फैसले पर SC ने लगाई रोक, आदेश में कही ये बात

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीमकोर्ट ने आज मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें तमिलनाडु में कहीं भी बकरीद या किसी अन्य दिन गाय या बछड़े के वध…


    Spread the love