देहरादून: दून में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर, महिला अधिकारियों ने संभाली रात्रि चेकिंग की कमान

Spread the love

परेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और 900 लोगों से पूछताछ की गई।सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने के आरोप में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से चार को प्रेमनगर और तीन को डालनवाला क्षेत्र से पकड़ा गया।

 

वहीं, डोईवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस और 52 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड की देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील साहनी, अर्जुन और रंजीत सिंह हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में सक्रिय थे। देर रात सड़कों पर घूम रहे लोगों की भी जांच की गई। 900 से अधिक लोगों से मौके पर पूछताछ की जिनमें से 99 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 24,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

 

पीजी, हॉस्टल और किरायेदारों के सत्यापन के लिए भी अभियान चलाया। नौ ऐसे प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिन्होंने अपने यहां रहने वाले किरायेदारों और छात्रों का सत्यापन नहीं कराया था। इनके चालान करते हुए कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती : यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। 109 वाहन चालकों के चालान कर 72,500 रुपये का जुर्माना वसूला।

163 मामलों में न्यायालय के चालान किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 48 और ओवरलोडिंग में चार वाहन सीज किए गए। रात्रि चेकिंग की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाली। रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा सपेरा बस्ती में भी पुलिस टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापा मारे गए।

और पढ़े  ऋषिकेश- दिसंबर तक के लिए जर्जर राम झूला पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love

    देहरादून- हेलिपैड पर नन्हीं बच्ची को देख रुके CM, खूब दुलार कर पूछे सवाल, बच्ची ने दिए जवाब

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वयं बच्ची के पास पहुंचे और उससे पढ़ाई, शिक्षा…


    Spread the love