चमोली- ग्वीलों गांव के जंगलों में भड़की आग, लोगों में मची अफरातफरी, 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई

Spread the love

गर क्षेत्र के समीप ग्वीलों गांव के चीड़ के जंगलों में शुक्रवार को अचानक आग भड़क गई। वन विभाग और फायर सर्विस की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे में काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास स्थित आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया।

 

जंगल की आग जब तेजी से फैलने लगी तो स्थानीय लोगोंं में अफरा-तफरी मच गई। आग आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन और अग्नि शमन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही अग्नि शमन गोपेश्वर और अलकनंदा वन प्रभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों विभागों ने समन्वय बनाकर तेजी से कार्रवाई की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। नपा सभासद दीपक बिष्ट ने का कहना है कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचा जा सके।

अलकनंदा वन प्रभाग के रेंज अधिकारी डबल सिंह खाती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही फायर सर्विस को भी तुरंत सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून में राहुल गांधी- मंच पर रो पड़े रिया के पिता, बोले-बेटी ने कहा था-पापा, हमारे साथ धोखा हुआ
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love