2026 हज यात्रा: हज की तीसरी किस्त जमा करने की तिथि 6 अप्रैल तक बढ़ी, ऐसे जमा कर सकेंगे शुल्क

Spread the love

ज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा-2026 के लिए चयनित आवेदकों को बड़ी राहत देते हुए तीसरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर अब छह अप्रैल कर दी है। आवेदक ऑनलाइन और बैंक के जरिये तीसरी किस्त का शुल्क जमा कर सकते हैं।

राज्य हज समिति के ईओ मो. आरिफ ने बताया कि जो हज आवेदक तय तिथि तक तीसरी किस्त जमा नहीं कर सके थे। अब ऐसे आवेदक छह अप्रैल तक अपनी किस्त जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। कुर्बानी का विकल्प चुनने वाले आवेदकों को 86 हजार 580 रुपये प्रति व्यक्ति जमा करने होंगे जबकि बिना कुर्बानी विकल्प वाले आवेदकों के लिए यह राशि 69 हजार 300 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है।

 

समिति के अनुसार, आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या हज सुविधा ऐप) के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में भी बैंक रेफरेंस नंबर के साथ राशि जमा करा सकते है। समिति ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वह 6 अप्रैल 2026 तक हर हाल में भुगतान सुनिश्चित करें। पे-इन स्लिप या ऑनलाइन रसीद को उत्तराखंड राज्य हज समिति हज हाउस पिरान कलियर कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराएं। निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान न करने पर हज यात्रा प्रभावित हो सकती है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी नरेश पाण्डे पर पुलिस सख्त, बाउंसरों व प्राइवेट गनरों का सत्यापन, हथियार जब्त
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love